34 लाख की मरम्मत में खामियां उजागर, महाप्रबंधक ने लगाई फटकार

---Advertisement---

34 लाख की मरम्मत में खामियां उजागर, महाप्रबंधक ने लगाई फटकार

खबर का असर: कोतमा कालरी क्लब का अधूरा काम दोबारा कराने के निर्देश, भुगतान रोकने की चेतावनी

जमुना-कोतमा। एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के कोतमा कालरी क्लब में करीब 34 लाख रुपये की लागत से कराए गए मरम्मत कार्य में सामने आई खामियों की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है। महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए ठेकेदार से अधूरे एवं गुणवत्ता विहीन कार्य तत्काल दोबारा कराने को कहा है

बताया गया कि मरम्मत कार्य के बाद भी क्लब की छत से पानी टपकने, स्लैब में टूट-फूट, पुराने एंगलों को पेंट कर दोबारा लगाए जाने, बाथरूम के कार्य में खामियां तथा खिड़कियों में पुट्ठा लगाकर खानापूर्ति किए जाने जैसे मामले सामने आए थे। स्वीकृत एस्टीमेट के अनुरूप सामग्री लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे

मामले को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने एसओ सिविल विकास मल और ओवरसीज अमित को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि कोतमा कालरी क्लब का मरम्मत कार्य ठेकेदार से गुणवत्ता के साथ दोबारा कराया जाए। सीट-शीट में टाटा कंपनी की निर्धारित गुणवत्ता वाली सामग्री लगाने, पुराने एंगल हटाकर नए एंगल लगाने, बाथरूम का कार्य सही तरीके से कराने तथा अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं खिड़कियों में पुट्ठा लगाकर की गई खानापूर्ति को भी दोबारा सही तरीके से कराने को कहा गया है

महाप्रबंधक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मापदंड के अनुरूप नहीं कराया गया तो ठेकेदार सत्यम पाल का बकाया भुगतान रोका जाएगा साथ ही अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अब देखने वाली बात यह होगी कि महाप्रबंधक के सख्त निर्देश के बाद ठेकेदार सत्यम पाल कोतमा कालरी क्लब के अधूरे और गुणवत्ता विहीन कार्य को वास्तव में कितनी गंभीरता से दोबारा कराता है। जनता की नजर अब इस बात पर भी रहेगी कि सख्त निर्देश के बाद मौके पर कितना काम होता है और गुणवत्ता में कितना सुधार दिखाई देता है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 27, 2026

November 27, 2026

accident img 1 -27-11-2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment