विधान दिवस पर जैतहरी में निकली जागरूकता रैली, 600 प्रतिभागियों ने बनाई मानव श्रृंखला
विद्यार्थियों ने संविधान के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश
![]()
अनूपपुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर जैतहरी में पैरामाउंट एकेडमी हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सहित लगभग 600 प्रतिभागियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली जैन चौराहा, मेन मार्केट एवं नगर पालिका चौक होते हुए उत्कृष्ट खेल मैदान मिनी स्टेडियम पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर संविधान के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। आयोजन में विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री दिनेश कुमार सिंह चंदेल, जिला खेल प्रशिक्षक श्री रामचंद्र यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।













































