कलेक्टर के निर्देशानुसार मानपुर में 1.05180 हेक्टेयर शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमणमुक्त

---Advertisement---

कलेक्टर के निर्देशानुसार मानपुर में 1.05180 हेक्टेयर शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमणमुक्त

केन्द्रीय विद्यालय से लगी बहुमूल्य भूमि के संरक्षण के लिए राजस्व, पुलिस एवं स्थानीय अमले की संयुक्त कार्यवाही

अनूपपुर 26 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि के संरक्षण एवं अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज ग्राम मानपुर में केन्द्रीय विद्यालय से लगी बहुमूल्य शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। खसरा नंबर 56/1 एवं 56/2 के अंश भाग की कुल 1.05180 हेक्टेयर भूमि पर हरिनारायण खेड़िया पिता पुरुषोत्तम दास खेड़िया, निवासी अनूपपुर द्वारा किए गए अतिक्रमण को राजस्व, पुलिस एवं स्थानीय अमले की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया है।

उक्त भूमि के संबंध में हल्का पटवारी द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार वृत्त फुंगा में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय द्वारा 22 जून 2026 को पारित आदेश के परिपालन में तहसील अनूपपुर के राजस्व, पुलिस एवं स्थानीय अमले द्वारा कार्रवाई संपन्न की गई। कार्रवाई के माध्यम से केन्द्रीय विद्यालय से लगी बहुमूल्य शासकीय भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment