वार्ड की समस्याओं से रूबरू हुए परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह
मौके पर किया जा रहा समस्याओं का समाधान

राजनगर।
नगर परिषद राजनगर में वार्डों की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर अध्यक्ष यशवंत सिंह इस समय सक्रिय दिखाई दे रहे हैं जहां न केवल लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं बल्कि यथासंभव समस्याओं के समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है ।, जिन वार्डों में छोटी-मोटी नागरिक समस्याओं के समाधान की आवश्यकता सामने आ रही है, वहां अध्यक्ष स्वयं कर्मचारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अध्यक्ष यशवंत सिंह प्रतिदिन सुबह करीब 7 बजे कुछ कर्मचारियों के साथ विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हैं। इस दौरान सड़क, साफ-सफाई, नाली तथा अन्य छोटी-मोटी नागरिक समस्याओं को मौके पर देखकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे हैं।
वार्डों में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने की इस पहल को लेकर कई स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के वार्डों में पहुंचने से समस्याएं सीधे सामने आती हैं और उनके समाधान की प्रक्रिया भी तेज होती है।
अध्यक्ष की इस पहल का उद्देश्य नगर के अलग-अलग हिस्सों में नियमित रूप से पहुंचकर नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखना और जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल स्तर पर कार्य कराना बताया जा रहा है। आने वाले समय में इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिए जाने की बात कही जा रही है। और उनके द्वारा कहा गया कि अभी आने वाले दुर्गा उत्सव में जितने भी पंडाल हैं पहले उन सभी पंडाल को साफ सफाई और मरम्मत का कार्य पहले किया जाएगा क्योंकि सभी पंडाल को अपने पंडालो की साथ सजावट करनी है और जिन स्थानों पर माता रानी का पंडाल बना है आप सभी लोग उसे स्थान को अगल-बगल स्वच्छ जरूर रखें और अपने आप को भी स्वच्छ रखे।
गांधी जयंती पर नगर परिषद कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण
वहीं, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर परिषद बनगांव कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष यशवंत सिंह पार्षद समय लाल पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखन लाल पनिका सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। और अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि आप सभी लोग अपने जीवन में पेड़ अवश्य लगे जिससे अपने जगह अपने स्थान का वातावरण स्वस्थ और स्वच्छ बना रहे और सभी को गांधी जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी







































































