कोल इंडिया में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाना प्राथमिकता: गुलाब सिंह
एसईसीएल के जमुना-कोतमा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से की चर्चा; विभिन्न खदानों का भी किया निरीक्षण
जमुना-कोतमा। कोल इंडिया ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह , राष्ट्रीय महामंत्री जय बहादुर सिंह, एसईसीएल ओबीसी संगठन प्रभारी ताराचंद यादव और सिंगरौली से पहुंचे राम मनोहर यादव ने एसईसीएल के जमुना-कोतमा क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न खदानों का निरीक्षण किया तथा वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर संगठन की गतिविधियों, ओबीसी आरक्षण, कर्मचारियों के हितों और सामाजिक दायित्वों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी
ओबीसी को उनका अधिकार दिलाना हमारा लक्ष्य: गुलाब सिंह
कोल इंडिया ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के बाद कोल इंडिया में ओबीसी संगठन खड़ा किया गया, ताकि पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों को उचित मंच पर उठाया जा सके उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता कोल इंडिया सहित देश के सभी सार्वजनिक उपक्रमों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाना है उन्होंने एनसीएल में आरक्षण के क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अनुसार वहां 25 प्रतिशत आरक्षण लागू हो चुका है, जबकि निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रयास जारी हैं प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा भी संसद में उठाया गया है गुलाब सिंह ने कहा कि ओबीसी देश की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों से भी ओबीसी संगठन की मांगों पर ध्यान देने की अपील की उन्होंने कहा कि संगठन चाहता है कि कोल इंडिया का उत्पादन बढ़े, कर्मचारी और अधिकारी खुशहाल रहें तथा वंचित ओबीसी कर्मचारियों को उनका अधिकार मिले साथ ही, सीएसआर की राशि का उपयोग खदानों के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के विकास पर खर्च करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है
कर्मचारियों के हितों और आरक्षण के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे: जय बहादुर सिंह
कोल इंडिया ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जय बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर प्रबंधन और सरकार के सामने रखना है उन्होंने कहा कि आरक्षण से जुड़े प्रावधानों का वास्तविक लाभ पात्र कर्मचारियों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा उन्होंने कर्मचारियों के हितों, पदोन्नति में आरक्षण, रोजगार के अवसरों और कार्यस्थल पर समान अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी सार्थक होगी, जब कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें नियमानुसार अधिकार प्राप्त हों
https://youtu.be/ZoHxzTF9m00?si=zR21fvmr1hufdRJX
ओबीसी संगठन की सक्रियता से कर्मचारियों की समस्याओं को मिलेगा मंच: ताराचंद यादव
एसईसीएल ओबीसी संगठन के प्रभारी ताराचंद यादव ने कहा कि एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है जमुना-कोतमा क्षेत्र का दौरा भी इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं, उनकी अपेक्षाओं और संगठन की भूमिका को समझा जा सके उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी मांगों को उचित स्तर पर पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है संगठन क्षेत्रीय स्तर पर कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को संकलित करेगा और उनके समाधान के लिए संबंधित प्रबंधन के समक्ष मुद्दे
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत: राम मनोहर यादव
सिंगरौली से पहुंचे राम मनोहर यादव ने कहा कि ओबीसी समाज के अधिकारों और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर प्रभावी पहल के लिए संगठन का जमीनी स्तर पर मजबूत होना जरूरी है उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना चाहिए कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में कार्यरत ओबीसी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक समन्वय, जागरूकता और निरंतर संवाद आवश्यक है उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के दौरे से कर्मचारियों के बीच संगठन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में मदद मिलेगी
खदानों का निरीक्षण कर कर्मचारियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा
जमुना-कोतमा क्षेत्र के दौरे के दौरान ओबीसी संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न खदानों का निरीक्षण किया वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आरक्षण, पदोन्नति, कर्मचारियों के कल्याण, कोल इंडिया के उत्पादन में वृद्धि और सीएसआर राशि से स्थानीय गांवों के विकास जैसे विषय प्रमुखता से सामने आए। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कोयला उद्योग के विकास के साथ कर्मचारियों के हितों और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए दौरे का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों और क्षेत्रीय मुद्दों को समझना रहा





































































