चिरमिरी में कॉपर वायर चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

---Advertisement---

चिरमिरी में कॉपर वायर चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

चोरी का सामान खरीदने के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने भेजा जेल, पूर्व में मुख्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी

चिरमिरी। थाना चिरमिरी पुलिस ने एसी के कॉपर वायर चोरी के मामले में आगे की कार्यवाही करते हुए चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का कॉपर वायर बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीटीआई गोदरीपारा निवासी मनीष कुमार पैकरा (25 वर्ष) ने थाना चिरमिरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर 2026 को दो नग एसी कॉपर वायर और 4 सितंबर 2026 को एक नग एसी कॉपर वायर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी।

पहले आरोपी की गिरफ्तारी, अब खरीददार पर कार्यवाही

विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में जितेश सिंह उर्फ गोलू उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 20 धम्मन दफाई छोटी बाजार चिरमिरी को गिरफ्तार किया था। उसे 6 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर उप जेल मनेन्द्रगढ़ भेज दिया गया था। मामले की आगे की जांच के दौरान चोरी के सामान की खरीद फरोख्त के संबंध में पुलिस ने सिराजुद्दीन उम्र 65 वर्ष पिता स्वर्गीय अब्दुल्लागनी निवासी पुराना रेलवे फाटक वार्ड क्रमांक 7 मनेन्द्रगढ़ से पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी का कॉपर वायर बरामद किया। इसके बाद आरोपी को 12 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्यवाही

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुंजूर के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा, सहायक उपनिरीक्षक विपिन मिंज, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक मदन लाल राजवाड़े, सुरेश तिग्गा, हफीज कुरैशी और सैनिक रामजी गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा

जिला पुलिस एमसीबी ने अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment