श्री कल्याण सेवा आश्रम में माता जगदंबा का हुआ विशेष शृंगार

---Advertisement---

श्री कल्याण सेवा आश्रम में माता जगदंबा का हुआ विशेष शृंगार

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर अर्पित किया जाएगा छप्पन भोग ,

पांच दशकों से बाबा कल्याण दास जी महाराज के प्रति समर्पित है अग्रवाल परिवार

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है । नवरात्र के पावन पर्व पर माता जगदंबा का विशेष शृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई । माता रानी के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तिभाव से अभिभूत हो रहे ।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर माता जगदंबा को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे । इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से मां भगवती के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया जाएगा । आश्रम में नवरात्र के दौरान पूजन-अर्चन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं ।

पांच दशकों से आश्रम से जुड़ा है अग्रवाल परिवार

बाबा श्री कल्याण दास जी महाराज के प्रति उड़ीसा के अग्रवाल परिवार की आस्था और समर्पण लगभग पांच दशकों से बना हुआ है । परिवार लंबे समय से श्री कल्याण सेवा आश्रम से जुड़कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता करता आ रहा है । गुरु के प्रति श्रद्धा , सेवा और सनातन परंपराओं के प्रति निष्ठा इस आत्मीय संबंध की विशेष पहचान है

शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना , शक्ति उपासना और लोककल्याण की कामना का प्रतीक है । श्री कल्याण सेवा आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों से अमरकंटक की आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक गरिमा को नई ऊर्जा मिल रही है । श्रद्धालु माता जग
दंबा के चरणों में शीश नवाकर सुख , शांति , समृद्धि और जनकल्याण की कामना कर रहे हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment