तीन हाथियों का जत्था जैतहरी क्षेत्र में सक्रिय, रात में जंगल छोड़कर गांवों की ओर बढ़ा

---Advertisement---

कोयलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर शशिधर अग्रवाल

जैतहरी। वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को तीन हाथियों का एक समूह पूरे दिन ग्राम पंचायत गोबरी के वन बीट स्थित जंगल में विश्राम करता रहा। देर शाम होते ही यह दल जंगल से निकलकर गोबरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विचरण करते हुए आगे बढ़ा, जिससे ग्रामीणों में सतर्कता का माहौल बना रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह समूह तिपान नदी को पार करने के बाद रेलवे लाइन को भी पार करते हुए जैतहरी नगर के बस स्टैंड क्षेत्र के समीप पहुंचा। इसके बाद यह दल जैतहरी-वेंकटनगर मार्ग को पार करते हुए वर्तमान में लहरपुर गांव की दिशा में आगे बढ़ गया है।

वन विभाग द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से रात के समय खेतों या जंगल की ओर जाने से बचने तथा हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल के अनुसार, हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग की टीम तैयार है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील भी की है।

क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment