तीन दशक की संगठनात्मक सक्रियता का मिला सम्मान रफीक मेमन को मिली अहम जिम्मेदारी

---Advertisement---

तीन दशक की संगठनात्मक सक्रियता का मिला सम्मान

रफीक मेमन को मिली अहम जिम्मेदारी

मनेन्द्रगढ़। कांग्रेस संगठन में करीब तीन दशक से सक्रिय भूमिका निभा रहे पूर्व जनपद सदस्य और जिला महामंत्री रफीक मेमन को जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी का अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की अनुशंसा पर मिली इस जिम्मेदारी में पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की सहमति भी शामिल रही। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मेमन को बधाई और शुभकामनाएं दीं

नई जिम्मेदारी के तहत रफीक मेमन निर्वाचन संबंधी बैठकों, चुनावी विषयों, संगठनात्मक मामलों तथा महत्वपूर्ण प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी मुद्दों पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनिधित्व करेंगे। संगठन में लंबे समय से सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अनुभवी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दिये जाने को कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

30 वर्षों से संगठन के लिये सक्रिय

रफीक मेमन पिछले लगभग 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके निराकरण के लिये प्रयासरत रहने के कारण क्षेत्र में उनकी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनी है।
संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता, कार्यकर्ताओं से सहज संवाद और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता माना जाता है। इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतिनिधित्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता

नवीन दायित्व मिलने पर रफीक मेमन ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की बात को प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना और आम जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिये निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आमजन से लगातार संपर्क बनाये रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा।

कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

रफीक मेमन की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका करीब तीन दशक का संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिये उपयोगी साबित होगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से एमसीबी जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रफीक मेमन को नवीन दायित्व के लिये बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment