अनूपपुर 06 अक्टूबर 2026/मद्यनिषेध सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर) के अंतर्गत जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम 08 अक्टूबर 2026 को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय अनूपपुर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सप्ताह के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला एवं रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।




































































