सुरक्षित खनन और श्रमिक कल्याण पर एनसीएल का विशेष जोर, 20वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

---Advertisement---

सुरक्षित खनन और श्रमिक कल्याण पर एनसीएल का विशेष जोर, 20वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में 20वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम ने की। बैठक में खदानों में सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सीएमडी बी. साईराम ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संविदा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने तथा परियोजनाओं में स्थापित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों (वीटीसी) को मॉडल एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने एनसीएल की नवाचारी ई-प्रशिक्षण पहल ‘वीटीसी पोर्टल’ की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने संविदा कर्मियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और कल्याणकारी सुविधाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। साथ ही बदलती वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए खदान संचालन में ई-वाहनों के उपयोग को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करना एनसीएल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार एवं निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी सहित संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी), सीएमओएआई, कंपनी सुरक्षा बोर्ड के सदस्य, सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा संबंधी विषयों पर अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।

निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों और प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण हैं और एनसीएल उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं चिकित्सा सहित सभी कल्याणकारी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वहीं निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि खदानों में मजबूत सुरक्षा संस्कृति का विकास ही बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष है। उन्होंने सभी कर्मियों को अति-आत्मविश्वास से बचते हुए सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी।

बैठक की शुरुआत सुरक्षा शपथ के साथ हुई। इस दौरान गत वर्ष की दुर्घटनाओं, उनके कारणों, विश्लेषण एवं सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की गई तथा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की जानकारी प्रस्तुत की गई। जेसीसी एवं सुरक्षा बोर्ड के सदस्यों ने एलएमवी रोड सुरक्षा, डिजिटल वीटीसी एवं आई-ट्रिपलसी जैसी नवाचारी पहलों की सराहना की।

बैठक से पूर्व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खनन क्षेत्र में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। महाप्रबंधक (सुरक्षा) एवं उनकी टीम के संयोजन में आयोजित इस बैठक ने एनसीएल की शून्य दुर्घटना लक्ष्य और सुरक्षित, आधुनिक तथा जिम्मेदार खनन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

Leave a Comment