सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत सीसीएल मुख्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

---Advertisement---

 

सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत सीसीएल मुख्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ी सहभागिता

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, मुख्यालय स्थित गंगोत्री कंवेन्शन सेंटर के प्रांगण में आज दिनांक 01 अक्टूबर, 2026 को सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन सीसीएल, सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने निदेशक (वित्त) श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, ट्रेड यूनियन के सम्मानित सदस्यगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, हितधारक एवं बड़ी संख्या में सत्यनिष्ठ रक्तवीरों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने सभी कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मियों को सक्रिय रूप से रक्तदान के लिए आगे आकर ऐसे पुनीत एवं मानवीय कार्य में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में निदेशक (वित्त) श्री पवन कुमार मिश्रा समेत कुल 191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। आयोजित इस विशेष रक्तदान शिविर में आईआईसीएम के अधिकारियों एवं जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस वर्ष के अभियान की थीम “Let Integrity Flow, Let Life Grow, Let Prosperity Follow” रही, जो सत्यनिष्ठा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment