सतर्कता अभियान में सीएमपीडीआई ने रोपे पौधे, सत्यनिष्ठा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

---Advertisement---

सतर्कता अभियान में सीएमपीडीआई ने रोपे पौधे, सत्यनिष्ठा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची, 25 सितंबर। सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत सीएमपीडीआई परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सत्यनिष्ठा, जिम्मेदार कार्यप्रणाली और सतत विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक तकनीकी/पीएंडडी अजय कुमार, निदेशक तकनीकी/आरडीएंडटी, बीडी आनंद मोहन, सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा महाप्रबंधक सतर्कता अमरेश कुमार ने पौधरोपण किया। संस्थान के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गौरतलब है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन 17 अगस्त से 16 नवंबर तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य संस्थान में पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी और कार्यकुशलता को मजबूत करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment