संविधान के मूल्यों के सम्मान में जनकपुर में जुटेंगे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

---Advertisement---
  • शासकीय नवीन महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, संविधान के मूल्यों और निर्माताओं के योगदान पर होगा स्मरण

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान के महत्व और उसके मूलभूत आदर्शों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 26 नवंबर को जनकपुर में जिला स्तरीय संविधान गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में जिले में निवासरत भाजपा के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठजन, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।
संविधान गौरव दिवस के माध्यम से भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के विचारों को याद किया जायेगा साथ ही समाज में संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यों के प्रति सजगता और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया जायेगा।
कार्यक्रम में सहभागिता के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल और आशीष मजूमदार, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ आदित्य गुप्ता तथा जिला कार्यालय मंत्री रमेश यादव ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment