ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी बनीं मितानिनें, चैनपुर में हुआ सम्मान

---Advertisement---
  • पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन की मौजूदगी में स्वास्थ्य सेवाओं में मितानिनों के योगदान को सराहा, ग्रामीणों ने जताया आभार

मनेन्द्रगढ़। मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैनपुर में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी मितानिनों को स्वेटर और श्रीफल भेंटकर उनके सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच मीना कुमारी, उपसरपंच मदन सिंह मरकाम और पंच अकरम खान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मितानिनों के कार्यों की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपने अपने वार्डों में घर घर पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती हैं और जरूरतमंद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करती हैं। गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने में भी उनकी अहम भूमिका रहती है। वक्ताओं ने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आने पर मितानिनें तत्परता से लोगों तक पहुंचती हैं। उनका कार्य केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित नहीं है बल्कि वे ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के बीच एक मजबूत संपर्क सूत्र के रूप में भी काम करती हैं। ऐसे में उनके समर्पण और सेवाभाव को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मितानिनों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में उनका योगदान बेहद सराहनीय है।

कार्यक्रम में उषा सिंह करियाम, सुखमती सिंह, सुकवरिया देवी, हिराकली, बबली, सोंकुवर, हिरौदिया, रूबी देवांगन, सुशीला चौधरी, सुकवरिया, उषा अगरिया, निरसिया, लीलावती और गीता सिंह सहित अन्य मितानिनें उपस्थित रहीं।इसके अलावा सरपंच मीना कुमारी, उपसरपंच मदन सिंह मरकाम, पंच अकरम खान, राजकुमारी, ग्रामीणजन रजबल सिंह, गुलाब सिंह, नरेंद्र सिंह और घूपत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समारोह के माध्यम से मितानिनों के निस्वार्थ सेवाभाव और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment