पुष्पराजगढ़ में जल संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने किया श्रमदान

---Advertisement---
  • सामूहिक श्रमदान से ग्रामीणों ने जल स्रोतों के संरक्षण का लिया संकल्प

अनूपपुर 25 नवंबर 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला अनूपपुर के नेतृत्व में जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत 24 नवंबर 2026 को विकासखंड पुष्पराजगढ़ के सेक्टर क्रमांक-1 दुधमनिया में बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजाद नवयुवक ग्रामीण विकास संस्थान नवांकुर संस्था के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बामणी के ग्राम ताला कारीमाटी स्थित बमरार नदी पर प्रस्फुटन समितियों, जनभागीदारी एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक श्रमदान से बोरी बंधान का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता रमेश तिवारी, नवांकुर संस्था के सचिव मोहन राम चंद्रवंशी, परामर्शदाता फूलवती चंद्रवंशी एवं विद्या धुर्वे सहित ममता सिंह, कुंती सिंह, आरती चंद्रवंशी, ज्ञानवती, संध्या देवी, नंदिनी सिंह, सरस्वती मार्को, नेहा, निशा देवी, कौशल्या, दामिनी एवं जमुनी बाई ने सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर सभी सहभागियों ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं भविष्य के लिए पानी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक श्रमदान से जल संरक्षण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सकता है। सभी ने उत्साहपूर्वक बोरी बंधान कार्य में सहभागिता निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment