श्रीराम मंदिर परिसर में जय भोले सेवा समिति का विशाल महाभंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

---Advertisement---

श्रीराम मंदिर परिसर में जय भोले सेवा समिति का विशाल महाभंडारा

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मनेन्द्रगढ़। सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की भावना को लेकर जय भोले सेवा समिति द्वारा गुरुवार को नगर के श्रीराम मंदिर परिसर में विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महाभंडारे में श्रद्धालुओं के लिये पूड़ी, सब्जी, पुलाव और बूंदी सहित विभिन्न प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। दोपहर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित किया।
भंडारे में शामिल लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर समिति के सदस्यों द्वारा साफ सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। देर शाम तक लगातार प्रसाद वितरण का सिलसिला जारी रहा

जय भोले सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा कार्यों को जोड़ना समिति का उद्देश्य है। महाभंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। आयोजन में समिति के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी सहयोग प्रदान किया

महाभंडारे में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से श्रीराम मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का बेहतर उदाहरण बताया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment