एकात्म मानववाद के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रत्येक बूथ पर मनाई गई जयंती

---Advertisement---

एकात्म मानववाद के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रत्येक बूथ पर मनाई गई जयंती

अनूपपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया

शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी संजय साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं एकात्म मानववाद के विचारों पर प्रकाश डाला

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश और समाज के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान और उनके द्वारा स्थापित वैचारिक आधार के कारण भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक रूप से निरंतर विस्तार किया है। उनका अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण पहुंचाने की प्रेरणा देता है

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment