सेल और बीसीसीएल के बीच घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

---Advertisement---
नई दिल्ली, 25 सितंबर 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने आज पश्चिम बंगाल में सेल के इंडिकट्टा रामनगोर कोयला ब्लॉक और बीसीसीएल के ईस्ट ऑफ दामागोरिया (कल्याणेश्वरी) कोयला ब्लॉक के संयुक्त विकास और संचालन के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

दोनों ब्लॉकों की संयुक्त पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) 4.0 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है, और फेज-1 में लगभग 79 मिलियन टन निष्कर्षणीय भंडार का अनुमान लगाया गया है। प्रस्तावित एकीकृत खनन व्यवस्था के तहत समन्वित खनन और ओवरबर्डन प्रबंधन शामिल है, जिसमें कल्याणेश्वरी ब्लॉक में खनन और रामनगोर ब्लॉक में डंपिंग की जाएगी, तथा फेज-2 में इसके विपरीत क्रम अपनाया जाएगा।

यह समझौता ज्ञापन कोयला संसाधनों के एकीकृत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन को बढ़ावा देगा और भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप भारतीय इस्पात उद्योग के लिए कच्चे माल की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment