श्रद्धा महिला मंडल का सराहनीय प्रयास: वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्ग महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ

---Advertisement---

श्रद्धा महिला मंडल का सराहनीय प्रयास: वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्ग महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ

बिलासपुर। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मंडल की उपाध्यक्षगण एवं सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं के प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व का भाव देखने को मिला।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. पारुली साहू एवं उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान रक्तचाप (बीपी), नाड़ी (पल्स), सीबीसी, आरबीएस, एचबीए1सी, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल तथा लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया तथा जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाने की घोषणा की। उनके इस संकल्प का उपस्थित सभी लोगों ने स्वागत किया।

शिविर के समापन पर वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियां वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह स्वास्थ्य शिविर न केवल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बना, बल्कि वृद्ध महिलाओं के बीच सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक अपनत्व की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायी प्रयास साबित हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 9, 2026

June 9, 2026

June 9, 2026

June 9, 2026

June 9, 2026

June 9, 2026

Leave a Comment