शराबखोरी और नाबालिग वाहन चालकों पर जनकपुर पुलिस की कड़ी नजर, 18 मामलों में हुई कार्यवाही

---Advertisement---

शराबखोरी और नाबालिग वाहन चालकों पर जनकपुर पुलिस की कड़ी नजर, 18 मामलों में हुई कार्यवाही

10 सार्वजनिक शराबखोरी, 5 ड्रिंक एंड ड्राइव और 3 नाबालिग वाहन चालकों के मामले आये सामने

जनकपुर। कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर जनकपुर पुलिस ने अब सख्ती बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने से लेकर नशे में वाहन दौड़ाने और नाबालिगों के वाहन चलाने तक पुलिस ने बीते दिनों में 18 मामलों में कार्यवाही की है। पुलिस की लगातार चेकिंग से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी अरविंद खलखो के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। थाना जनकपुर की टीम द्वारा प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी के साथ वाहन चालकों की जांच की जा रही है।

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना पड़ा भारी

पुलिस कार्यवाही में सबसे अधिक 10 मामले सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग करने या नशे की हालत में घूमने के सामने आये। इन सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)(1) के तहत प्रकरण दर्ज किये गये है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया। जांच के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 5 चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को चेताया है कि नशे में वाहन चलाना ना केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सड़क पर दूसरों की सुरक्षा के लिये भी बड़ा खतरा है।

नाबालिगों के हाथ में वाहन, जिम्मेदारी अभिभावकों की भी

पुलिस जांच में 3 नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले भी सामने आये। इन मामलों में धारा 199(ए) एवं 5/180 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति ना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिग के वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन स्वामी और अभिभावक की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है और नियमानुसार कार्यवाही होगी।

जनकपुर पुलिस का अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, ड्रिंक एंड ड्राइव और नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिये चेकिंग एवं निगरानी आगे भी जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment