शिक्षक सम्मान समारोह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मैं दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार में शिक्षक दिवस के अवसर पर 208 सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ ही 13 उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। जिला शिक्षक सम्मान समारोह समिति पिछले 43 वर्षो से लगातार सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान कर रही है और इसके लिए वर्ष 2022 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन एवं 2018 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने सेवा निवृत्त शिक्षकों का विश्व का सबसे बडा सम्मान समारोह घोषित किया था। इस वर्ष भी शिक्षक दिवस पर 208 सेवा निवृत्त शिक्षकों और 13 विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया
जिला शिक्षक सम्मान समारोह समिति के प्रवक्ता आशीष गोयल ने बताया कि समिति पिछले 43 वर्षो से लगातार सेवा निवृत्त शिक्षको का सम्मान कर रही है और इसके लिए विश्व का सबसे बड़ा सम्मान समारोह का रिकार्ड भी समिति के नाम दर्ज है। वही सम्मानित होने वाले शिक्षको का खुशी का ठिकाना नही रहा और इतना बडा सम्मान पाकर वे खुश दिखाई दिए।कार्यक्रम में कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एसपी सचिन शर्मा, प्रसिद्ध साहित्यकार स्वाति तिवारी सहित जिले से बडी संख्या मे शिक्षक शामिल हुए


































































