युवा मोर्चा मंडल बिजुरी ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और महामंत्री का किया भव्य स्वागत
बिजुरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल बिजुरी द्वारा आज भाजपा पिछड़ा मोर्चा अनूपपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचंद यादव जी एवं महामंत्री श्री शिव रतन भैया जी का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
यह कार्यक्रम युवा मोर्चा मंडल बिजुरी के अध्यक्ष प्रकाश यादव एवं महामंत्री शिव जायसवाल जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवागत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि बिजुरी गया बोध मिश्रा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन जी, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जी, भाजपा नेता सत्येंद्र सोनी जी, सुनील पाशी जी, मनु भैया जी, संजय केशरवानी जी, अंकित मिश्रा जी, रवि कुशवाहा जी, सूरज पनिका जी, अंकित जायसवाल जी शिव सेन आदेश श्रीवास्तव अजय सिंह जी रामनरेश यादव जी दिलेश्वर बैगा जी अजय विश्वकर्मा जी समेत सैकड़ों की संख्या में युवा साथी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

































































