हेडिंग धार में बंजारा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन की मजबूती और आरक्षण के मुद्दे पर मंथन ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

---Advertisement---

हेडिंग धार में बंजारा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन की मजबूती और आरक्षण के मुद्दे पर मंथन
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

प्रदेश के मुखिया का दावा पूरे भारतवर्ष में 18 करोड़ से अधिक है बंजारा समाज अन्य प्रदेशों की तरह मध्य प्रदेश में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू हो

बंजारा जनजाति कल्याण महासंघ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में रविवार को धार में बंजारा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मांडव रोड स्थित श्री आनंदम रिसॉर्ट में आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें कमल बडतिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया

बैठक का प्रमुख उद्देश्य समाज में एकजुटता बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। इस दौरान समाज के अधिकार, एसटी आरक्षण, संगठनात्मक विस्तार और आगामी सामाजिक गतिविधियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

संगठन की मजबूती पर जोर

कार्यक्रम में बंजारा समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाने और समाजहित के मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकारिणी के गठन तथा प्रदेशभर में संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

मीडिया से चर्चा में महामंडलेश्वर स्वामी विष्णु गिरी महाराज ने कहा कि बंजारा समाज के विभिन्न संगठन एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को प्रशासनिक, शासकीय और राजनीतिक स्तर पर उसके अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने बंजारा समाज की संस्कृति और विरासत को भी महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारों के लिए एकजुटता की आवश्यकता जताई।

एसटी आरक्षण सहित कई मांगें उठाईं

आंध्र प्रदेश के धर्माधिकारी चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े और बंजारा समाज के धर्मगुरु ने बताया कि समाज की मांगों को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, बंजारा समाज को एसटी वर्ग में आरक्षण, बंजारा समाज के लिए डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का गठन और बंजारा भाषा को मान्यता देने जैसी मांगें प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों में बंजारा एकता संकल्प यात्रा भी निकाली गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

25 से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल

कार्यक्रम के आयोजक एवं बंजारा जनजाति कल्याण संघ के प्रदेश प्रभारी कमल बरतिया ने बताया कि प्रदेश में बंजारा समाज से जुड़े 25 से अधिक सामाजिक संगठन हैं। बैठक में इन संगठनों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी संगठन एकमत होकर आगे बढ़ेंगे। विशेष रूप से एसटी आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन को मजबूत करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में बंजारा समाज को अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में शामिल किए जाने का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश में भी समाज की स्थिति पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

बरतिया ने कहा कि आगामी दिनों में समाज की जनसंख्या और सामाजिक स्थिति से जुड़े आंकड़ों को सामने लाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 2 तारीख को इंदौर में बंजारा महासम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें आरक्षण सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

पारंपरिक परिधान में पहुंचे समाजजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment