शहडोल की बेटी का वैश्विक मंच पर चयन, सांसद हिमाद्री सिंह जाएंगी उज़्बेकिस्तान
लोकसभा अध्यक्ष ने तीन युवा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में किया चयन, 4 से 7 सितंबर तक रहेगा चार दिवसीय दौरा
अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए सितंबर का पहला सप्ताह गौरव और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। शहडोल की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह का भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के प्रतिनिधिमंडल में चयन हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित इस प्रतिनिधिमंडल में देश की 543 सदस्यीय लोकसभा में से केवल तीन युवा सांसदों को शामिल किया गया है, जिसमें सांसद हिमाद्री सिंह का नाम भी शामिल है। प्रतिनिधिमंडल 4 से 7 सितंबर 2026 तक उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर रहेगा
भारत-उज़्बेकिस्तान संबंधों को नई मजबूती
30 अगस्त 2026 को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय एवं नागरिक सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक (Oliy Darajali Do’stlik)’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए भारत-उज़्बेकिस्तान की ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया। इसी अवसर पर दोनों देशों ने अपने संबंधों को Comprehensive Strategic Partnership के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया।
ऐसे महत्वपूर्ण समय में भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के प्रतिनिधिमंडल में सांसद हिमाद्री सिंह का चयन शहडोल और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है
शहडोल की बेटी की वैश्विक पहचान
सांसद हिमाद्री सिंह ने युवा महिला सांसद के रूप में संसद में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके माता-पिता के सांसद रहने की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने क्षेत्र की आवाज को संसद तक पहुंचाने के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त किया है। उनके चयन से शहडोल संसदीय क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई































































