सीसीएल ने 110 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

---Advertisement---

सीसीएल ने 110 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

मुख्यालय में आयोजित समारोह में शॉल, स्मृति-चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित, निदेशक (मानव संसाधन) ने सराहा योगदान

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में मंगलवार को जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले छह कर्मचारियों सहित कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 110 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सभी क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर समारोह आयोजित कर कर्मचारियों के लंबे और समर्पित सेवाकाल को सम्मान दिया गया।

समारोह के दौरान एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल की यादें, अनुभव और भावनाएं साझा कीं। कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ प्रेरणादायी भी रहा।

मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और कार्यकुशलता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अनुभव, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा तथा उनका योगदान कंपनी के इतिहास में सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वालों में अतनु चौधरी (मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन), विनोद एमेल सुरीन (कार्यालय अधीक्षक), बिरसा उरांव (सुरक्षा उप-निरीक्षक), पंकज कुमार (कार्यालय अधीक्षक), लैजरस खलखो (कार्यालय अधीक्षक, सीएमपीएफ) तथा श्रीमती अनिता निर्मला तिर्की (मैट्रन, गांधीनगर अस्पताल) शामिल रहे।

कार्यक्रम में महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजनों की उपस्थिति रही। समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि संगठन की प्रगति में इन कर्मियों की सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment