सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 47 आवेदकों की सुनी समस्याएं

---Advertisement---

 

अनूपपुर 21 अप्रैल 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 47 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई के दौरान तहसील कोतमा के ग्राम विचारपुर निवासी श्री चन्द्र कुमार उपाध्याय ने नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम लमसरई निवासी श्री हरि सिंह ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम सरई निवासी श्रीमती सन्तू बाई चर्मकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु भूमि का अधिग्रहण करने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम सिलवारी निवासी श्रीमती जहनवती ने पीएम जन-मन आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम अमलई पयारी नं. 01 निवासी श्रीमती कौशल्या बाई केवट ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम गोरसी निवासी सुश्री सृजल सिंह राठौर ने आधार कार्ड में नाम सुधारने, तहसील अनूपपुर के बदरा निवासी श्री शेषनाथ पासवान ने पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment