राजस्थान भवन में गूंजे ‘मन की बात’ के संदेश

---Advertisement---

 

राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का लिया संकल्प

 

मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण रविवार को राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी जैसे विषयों पर विचार साझा किया। उन्होंने देशभर में सकारात्मक बदलाव ला रहे व्यक्तियों और संगठनों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम है जो समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देता है वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले ने इसे जनसंवाद की नई परंपरा बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच बन चुका है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, पूर्व योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह और नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज में जागरूकता, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

वक्ताओं ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये संदेशों की सराहना की। युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिये प्रेरित करने वाले विचारों को भी महत्वपूर्ण बताया गया। राजस्थान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रहित, जनसेवा और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण दिखाई दिया और उपस्थित लोगों ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment