राजेंद्रग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 211 किलो 99 ग्राम गांजा बरामद, कीमत 21 लाख से अधिक

---Advertisement---

अमरकंटक की ओर से आ रही संदिग्ध डस्टर कार को रोकने का प्रयास, पुलिस को देखकर खेतों में भागा चालक; वाहन छोड़कर फरार आरोपी की तलाश जारी

राजेंद्रग्राम। अनूपपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को राजेंद्रग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डस्टर कार से 211 किलो 99 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 21 लाख 19 हजार 900 रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ डस्टर कार, एक मोबाइल फोन और एक पर्स भी जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर कार चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकला। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में राजेंद्रग्राम पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमरकंटक की ओर से दो कार तेज रफ्तार में राजेंद्रग्राम की तरफ आ रही हैं। सूचना के अनुसार वाहनों में संदिग्ध सामान लोड होने की आशंका थी। सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी राजेंद्रग्राम वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने पुलिस टीम के साथ ग्राम अंचलपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया।

इसी दौरान सामने से आ रही डस्टर कार क्रमांक CG 16 CA 9735 के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। जांच के दौरान कार से कुल 211 किलो 99 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से डस्टर कार, एक मोबाइल फोन और एक पर्स जब्त किया। बरामद गांजे की कुल अनुमानित कीमत 21,19,900 रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार चालक की पहचान और तलाश के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

  • पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में एसडीओपी पुष्पराजगढ़ दीपक सिंह मरावी, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े, दीपचंद बर्मन, अवधलाल अहिरवार, आनंद प्रकाश बेक, धीरज तिलगाम, प्रवीण अचाले, राकेश कुमार, मोती सिंह, रविशंकर मरावी, पारस जामोद, दौल महिड़ा और रितु अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment