करनपठार में अवैध शराब कारोबार पर मंगल दुबे का शिकंजा

---Advertisement---
  • 150 किलो महुआ लाहन नष्ट, अंग्रेजी-देशी शराब सहित कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते पकड़े गए आरोपी

अनूपपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए करनपठार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध अंग्रेजी, देशी एवं कच्ची महुआ शराब की बिक्री के मामलों में 7 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान कुल 84 लीटर 10 एमएल शराब जब्त की गई, जबकि करीब 150 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया।

पुलिस कार्रवाई में मनोज सिंह निवासी दमेहड़ी के कब्जे से अंग्रेजी एवं देशी शराब के 17 पाव, कुल 15 लीटर 10 एमएल शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार रुपये बताई गई है। वहीं रोहित नायक निवासी रौसरखार, संतोषी धुर्वे निवासी धोबगढ, वैशाखू सिंह एवं बाबूलाल सिंह निवासी खेतगांव तथा गोविन्द दास निवासी सनपुरी के कब्जे से कुल 69 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 6,900 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने जब्त शराब की कुल कीमत 17,900 रुपये बताई है। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34-ए के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंगल प्रसाद दुबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में धनेश्वर पटेल, कमल किशोर चंद्रोल, लियाकत अली तथा  राजकुमार परस्ते एवं हेमंत रणदिवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment