पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हुआ योगाभ्यास कुलपति ने बताया योग को जीवन संतुलन का माध्यम

---Advertisement---

 

 

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने किया।

इस अवसर पर शासकीय मिडिल स्कूल, काठाडीह की प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साव ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को योगाभ्यास कराया।

कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने योगाभ्यासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में योग का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। महर्षि पतंजलि ने प्राचीन योग सूत्रों को व्यवस्थित रूप देकर इसे वैज्ञानिक आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि योग विज्ञान के व्यावहारिक महत्व के साथ इसके बढ़ते व्यवसायिक स्वरूप को भी समझना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मीडिया शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी, शोधार्थी और प्रोफेशनल्स योग के माध्यम से अपने जीवन में संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। राष्ट्र ऋषि कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा स्थल के समीप आयोजित कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा ने योग के परिचय और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवसिंह पाटिल, सहायक कुलसचिव ने किया।

इस अवसर पर प्राध्यापक पंकज नयन पांडेय, डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और योगाभ्यास किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment