सेवा संकल्प अभियान: अनाथ आश्रम के 61 बच्चों को टी-शर्ट, स्टेशनरी और खेल सामग्री वितरित
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), धार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा की उपस्थिति में अनाथ आश्रम पिपलखेड़ा के 61 बच्चों को टी-शर्ट, स्टेशनरी एवं खेल सामग्री वितरित की गई
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। बच्चों को स्टेशनरी प्रदान कर शिक्षा में सहयोग तथा खेल सामग्री के माध्यम से खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं डाइट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने की पहल है, जो जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सहायक है
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इस सहयोग के लिए अशासकीय सरस्वती ज्ञान मंदिर, धार के प्राचार्य/संचालक वासुदेव सिसोदिया का आभार व्यक्त किया गया। बताया गया कि उनका यह सहयोग शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण है
अभियान के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है



































































