अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा निवासी चमेली सिंह गोंड़ (25) तीन अक्टूबर 2026 से लापता हैं। उनके पति सदन सिंह गोंड़ के अनुसार, वह दोपहर करीब 2 बजे कपड़ों से भरा बैग लेकर देवगवां बस स्टैंड की ओर गई थीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। महिला का मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक 0065/2026 दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अपील: जानकारी मिलने पर कोतमा थाना पुलिस को सूचित करें।
कोतमा से 25 वर्षीय महिला लापता, चार दिन से नहीं मिला सुराग
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Saturday, October 10, 2026 2:34 PM


































































