एनसीएल में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाओं पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

---Advertisement---

एनसीएल में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाओं पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

डीजीएमएस, वाराणसी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में ओएसएचडब्लूसी (केंद्रीय) नियमावली

2026 एवं अनुपालन पर हुई चर्चा

शनिवार को कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित प्रमुख अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), वाराणसी क्षेत्र के तत्वावधान में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएँ (केंद्रीय) नियमावली, 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ ।

कार्यशाला में डीजीएमएस से श्री रघुपति पेद्दिरेड्डी ,डीएमएस,(खनन), वाराणसी क्षेत्र, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के प्रोफ़ेसर डॉ. संजय कुमार शर्मा, एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा समिति के सदस्य एवं परियोजनाओं से अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में श्री रघुपति पेद्दिरेड्डी, डीएमएस (खनन), वाराणसी क्षेत्र द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशा (केंद्रीय) नियम, 2026 पर प्रस्तुति दी गई। उन्होंने पूर्ववर्ती विभिन्न वैधानिक प्रावधानों की तुलना में प्रमुख बदलावों, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों तथा उनके व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी से प्रोफ़ेसर डॉ. संजय कुमार शर्मा द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएँ (केंद्रीय) नियमावली, 2026 पर व्याख्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त, एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नियमावली के अनुपालन की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन सत्रों के माध्यम से खनन कार्यों में सुरक्षा मानकों, स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों तथा निर्धारित नियमों के प्रभावी अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का समन्वय एनसीएल के महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) डॉ. सी. पी. सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य खनन क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों को नवीन केंद्रीय नियमावली के प्रावधानों से अवगत कराना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं बेहतर कार्य दशाओं को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और अनुपालन को बढ़ावा देना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment