सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

---Advertisement---

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

जमुना शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पेन-कॉपी देकर शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

जमुना कोतमा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय जमुना कॉलरी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी पढ़ाई में सहयोग देना तथा उनमें अध्ययन के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को पेन, कॉपी सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इस पहल के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने से उनकी पढ़ाई में सहयोग मिलता है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलती है

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान की प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता शिवानी सिंह, प्रस्फुटन समिति भालूमाड़ा के सदस्य, प्रभारी प्रधानाध्यापक राम नारायण पनिका, शिक्षक नागेन्द्र सिंह मरावी, सनमान सिंह, माधुरी मिश्रा, मीरा सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment