पटना छात्रावास में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

पटना छात्रावास में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

टीवी, मॉनिटर और सोने-चांदी के आभूषण समेत 1.80 लाख रुपयों का सामान बरामद

कोरिया। प्री-मैट्रिक छात्रावास पटना की अधीक्षिका के आवास में हुई चोरी के मामले में पटना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किये गये सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने की चेन, चांदी की पायल और कान की बाली समेत करीब 1 लाख 80 हजार रुपयों का सामान बरामद कर जब्त किया है। दोनों आरोपियों को 29 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को प्री-मैट्रिक छात्रावास पटना की अधीक्षिका के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नगद सहित करीब 2 लाख 30 हजार 600 रुपयों की संपत्ति चोरी कर ली थी। मामले में थाना पटना में अपराध क्रमांक 115/2026, धारा 331(4), 300(1), 3(8) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महबूब रजा उर्फ बाबू उम्र 19 वर्ष निवासी सरना पारा वार्ड क्रमांक 05 थाना पटना और सौरभ गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता 24 वर्ष निवासी सरना पारा वार्ड क्रमांक 05 थाना पटना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री में सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने की चेन, चांदी की पायल और कान की बाली शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है

चोरी की वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक संदीप साय और प्रदीप साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment