प्रिंट रेट से अधिक शराब बिक्री और कथित पैकारी पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

---Advertisement---
  •  स्थानीय नागरिकों ने ठेकेदार वीरेन्द्र राय पर आरोप लगाते हुए आबकारी विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की

जमुना-कोतमा, अनूपपुर (मध्यप्रदेश)

जमुना-कोतमा क्षेत्र में शराब दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूली और कथित पैकारी बिक्री की शिकायतें सामने आई हैं। ठेकेदार वीरेन्द्र राय का नाम भी आरोपों में जुड़ा है। नागरिकों का कहना है कि शराब की सप्लाई स्कूलों और मंदिरों के पास तक पहुँच रही है, जिससे जनहित में गंभीर चिंता बढ़ गई है।

श्रमिक नगर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में संचालित शराब दुकानों की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कुछ दुकानों में शराब प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेची जा रही है, जबकि कथित रूप से पैकारी व्यवस्था के माध्यम से भी शराब की बिक्री की जा रही है।

इन गतिविधियों में ठेकेदार वीरेन्द्र राय का नाम भी सामने आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन दुकानों द्वारा की गई शराब सप्लाई से कई स्थानों पर स्कूलों और मंदिरों के पास भी बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों के चलते लोगों ने मामले की गंभीर जांच की मांग उठाई है।

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि शराब दुकानों की नियमित निगरानी, बिल जांच और स्टॉक सत्यापन कराया जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सकती है। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासनिक जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

आबकारी विभाग का पक्ष: “शराब दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर बिक्री अथवा कथित पैकारी की शिकायतें प्राप्त होने पर संबंधित मामलों की जांच कराई जाएगी। इस प्रकार की शिकायतें हमें पहले भी मिली हैं, जिन पर हमारी जांच जारी है। जहां तक गली-गली में अवैध शराब बिक्री की बात है, इस पर संज्ञान लेते हुए हमने बीते दिनों बनिया टोला, कोतमा में कार्रवाई की है और आगे भी कार्रवाई करते रहेंगे। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

-कृष्णकांत उईके
आबकारी अधिकारी, कोतमा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

Leave a Comment