प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास : पवन चीनी

---Advertisement---

 

अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता का स्वर्णिम काल बताया है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक से अधिक समय में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।

 

पवन चीनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, वहीं उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है, जबकि किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आधारभूत संरचना के विकास को नई गति दी है। देशभर में एक्सप्रेस-वे, रेलवे नेटवर्क, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से भारत डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन सेवाओं के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हुआ है।

 

पवन चीनी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं तथा भारतीय सेना को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाया गया है।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता का परिचय दिया। विदेश नीति के क्षेत्र में भी भारत की भूमिका पहले की तुलना में अधिक प्रभावशाली हुई है।

 

पवन चीनी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा तथा देश विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment