पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भालूमाडा का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, 5वीं व 8वीं में शत-प्रतिशत सफलता

---Advertisement---

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भालूमाडा का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, 5वीं व 8वीं में शत-प्रतिशत सफलता

भालूमाडा (अनूपपुर)। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भालूमाडा का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कक्षा 5वीं में कुमारी अनीषा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 8वीं में आयुष बंसल ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 9वीं का परिणाम भी 84 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी बेहतर है। विद्यालय के परीक्षा परिणाम में लगातार सुधार देखा जा रहा है

विद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह ने इस सफलता का श्रेय वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने विशेष रूप से सहायक आयुक्त सविता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आरमो, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के.के. वर्मा तथा ब्लॉक समन्वयक अनूपपुर-बदरा राजमणि पांडे के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।

प्राचार्य ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से विद्यालय निरंतर बेहतर परिणाम दे रहा है और भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

Leave a Comment