नीट परीक्षा में सफलता पर कृषि नानकवानी को पवन चीनी मित्र मंडली ने बधाई
अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी तथा उनकी मित्र मंडली ने बेटी कृषि नानकवानी के नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पवन कुमार चीनी ने कहा कि कृषि नानकवानी की यह सफलता उनके परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें तथा अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करती रहें
उन्होंने कृषि नानकवानी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है, ऐसे ही सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए समाज का नाम रोशन करते रहें l
































































