नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी आरोपी गिरफ्तार, पटना पुलिस की कार्यवाही

---Advertisement---

 

 

कोरिया। थाना पटना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया आरती पटेल निवासी ग्राम तेंदुआ थाना पटना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टेंगनी निवासी आरोपी संदीप सिंह सारथी ने दिसम्बर 2024 में महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे किश्तों में करीब 2,40,000 रुपयों सहित अतिरिक्त 44,000 और 24,750 रुपये की राशि ठग ली थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने स्तुति पटेल और प्रियंका कुजूर को भी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षक पद पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दोनों से 1 लाख 80 हजार – 1,80,000 रुपयों की धोखाधड़ी की। आरोपी ने किसी को भी नौकरी नहीं दिलाई और पूरी रकम हड़प ली।

मामले में थाना पटना में अपराध क्रमांक 89/2026 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुमित सिंह सारथी ने ठगी की रकम से एक कार क्रमांक CG 15 K 0226 खरीदी थी जिसकी मासिक किश्त 24,700 रुपये थी। पुलिस ने 27 मार्च 2026 को वाहन को आरोपी के कब्जे से जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को 27 मार्च 2026 को शाम 4:30 बजे गिरफ्तार कर उसकी पत्नी बसंती को सूचना दी और उसे न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश पर जिला जेल बैकुंठपुर भेज दिया गया।

यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के निर्देशन और एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पांडे और प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी द्वारा की गई।

 

पटना पुलिस की अपील

 

थाना पटना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसे ना दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

September 8, 2026

Leave a Comment