नौगई हत्याकांड: पुलिस के दबाव में चार और आरोपी पहुंचे थाने

---Advertisement---

 

अब 8 आरोपी सलाखों के पीछे, 1 अब भी फरार

 

एमसीबी। कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस की लगातार कार्यवाही का असर दिखाई देने लगा है। घटना के बाद से फरार चल रहे चार और मुख्य आरोपियों ने शनिवार को सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

एमसीबी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। कोरिया पुलिस के साथ समन्वय बनाकर चलाये जा रहे अभियान में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस की बढ़ती घेराबंदी और परिजनों एवं करीबियों पर बढ़ते दबाव के बाद आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर कानून के सामने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी शामिल हैं।

एसपी श्रीमती रत्ना सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को कोरिया पुलिस को सौंप दिया गया है। प्रकरण की आगे की जांच कोरिया पुलिस द्वारा की जायेगी वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

आपको बता दें की 16 जून की रात नौगई गांव में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। आपसी रंजिश के चलते कार में सवार लोगों को निशाना बनाया गया था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब चार और आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ पहुंच गई है। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है जबकि फरार आरोपी को पकड़ने के लिये तलाश अभियान जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment