मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत आवेदन कि अंतिम तिथि आज

---Advertisement---

उमरिया 10 जून। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत मत्स्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न नवाचार गतिविधियों के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग, उमरिया ने बताया कि योजना में झींगा पालन, ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन एवं उत्पादन, ग्रामीण तालाबों में मत्स्य पालन, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना तथा मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। योजना का उद्देश्य मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना के तहत ग्रामीण तालाबों के पट्टाधारक व्यक्तिगत मत्स्य पालक, मछुआ समूह, स्व-सहायता समूह तथा मछुआ सहकारी समितियां आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन कार्यालय, सहायक संचालक मत्स्योद्योग, उमरिया में निर्धारित समयावधि के भीतर जमा कर सकते हैं। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिला मत्स्योद्योग कार्यालय, उमरिया से संपर्क किया जा सकता है।

क्र०

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment