महुआ शराब लेकर जा रहा आरोपी जनकपुर में धराया, पुलिस ने बाइक समेत 20 लीटर शराब की जब्त

---Advertisement---

एमसीबी पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी, आरोपी पहुंचा जेल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में जनकपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और एसडीओपी जनकपुर के मार्गदर्शन में थाना जनकपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टिकरीटोला का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर जनकपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश देवांगन के नेतृत्व में टीम ने मनेन्द्रगढ़ तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी में आरोपी अवधेश चंदेल पिता बाला प्रसाद चंदेल उम्र 46 वर्ष निवासी टिकरीटोला वार्ड क्रमांक 09 के पास से प्लास्टिक डिब्बों में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली।

पुलिस ने मौके से शराब के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 16 CQ 9686 भी जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब 4 हजार रुपये और वाहन की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना जनकपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment