मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप का आयोजन शासकीय आईटीआई अनूपपुर में 25 मार्च को 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 23 मार्च 2026/ राज्य शासन के मंशानुरूप जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उददेश्य में कौशल विकास संचालनालय, मध्य प्रदेश एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत अनूपपुर के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,अनूपपुर में मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप का आयोजन बुधवार 25 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। इस जॉब फेयर में अनूपपुर एवं मध्यप्रदेश और देश की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों को उनकी शिक्षा, रुचि एवं कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रिक्त भर्तियों की संख्या लगभग 260 है। जिसमें 10 वीं, 12 वीं, आई टी आई उत्तीर्ण, ग्रेजुएशन,डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग उत्तीर्ण पुरुष और महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। आयु सीमा 18 में 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप में भाग लेने हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा/ CV/ Resume के साथ 25 मार्च को प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है। मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्त अनुसार की जाएगी। मेगा जॉब फेयर/अप्रेंटिसशिप में प्रतिभागिता हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment