मध्यप्रदेश सीमा में प्रवेश करते ही 26 भैंसें जब्त, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले में पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे 26 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पैदल हांककर ले जाए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार मवेशियों को छत्तीसगढ़ से कोतमा क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस ने टांकी जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की और कुल 26 नग भैंस (नर एवं मादा) को अपने कब्जे में लिया। जब्त किए गए सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से कांजी हाउस मलगा में रखा गया है।

 

पुलिस जांच में पशुओं को निर्धारित नियमों के विपरीत एवं क्रूरता पूर्वक ले जाना पाया गया। इस संबंध में आरोपी आनंद राम सिंह (49 वर्ष), निवासी ग्राम मलगा, थाना रामनगर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/26 दर्ज कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

 

यह कार्रवाई थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment