मां सरस्वती स्थल भोजशाला में योग क्षेत्र में बना विश्व कीर्तिमान

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

– विश्व योग दिवस पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी। यहां धार के युवा योग साधक विक्रम डूडी ने भस्त्रिका प्राणायाम में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। विक्रम ने एक घंटे में 10 हजार 500 भस्त्रिका स्ट्रोक्स पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।

 

 

—वीओ-1 :- धार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर भोजशाला… विश्व योग दिवस पर यहां योग साधकों की मौजूदगी के बीच एक अनूठा रिकॉर्ड बनता दिखाई दिया। धार के युवा योग साधक विक्रम डूडी ने लगातार एक घंटे तक भस्त्रिका प्राणायाम करते हुए 10 हजार 500 स्ट्रोक्स पूरे किए।

 

 

विश्व योग दिवस पर मैंने भोजशाला में 10 हजार 500 भस्त्रिका स्ट्रोक्स का लक्ष्य रखा था। गुरुजनों और साथियों के सहयोग से इसे पूरा कर पाया। मेरा उद्देश्य योग के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है। पहले गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ड रेकॉर्ड 5456 का एक भारतीय के नाम पर ही दर्ज था जिसमे मेने 10500 स्टोक्स लगाकर ब्रेक किया

 

बाइट – विक्रम डूडी धार

 

 

 

भस्त्रिका प्राणायाम को योग की महत्वपूर्ण श्वसन क्रियाओं में माना जाता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने, शरीर में ऊर्जा का संचार करने और मानसिक एकाग्रता विकसित करने में सहायक होता है। रिकॉर्ड के दौरान विक्रम डूडी की गति और निरंतरता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

Leave a Comment