ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी

---Advertisement---

12 से होगा खेलों का रोमांचक आगाज़

 

राजनगर / मनेन्द्रगढ़। फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान में नगर परिषद डूमरकछार और संधान ट्रस्ट के सहयोग से पौराधार में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक मुख्य दुर्गा पूजा पंडाल वालीबॉल ग्राउंड में आयोजित होगी।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 12 अप्रैल को खेला जायेगा जबकि समापन मुकाबला 15 अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता में देशभर की राष्ट्रीय स्तर की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। पुरुष वर्ग में डब्ल्यूसीआर रेलवे जबलपुर, नदीयाड एकेडमी (गुजरात), जयपुर (राजस्थान), देहरादून एकेडमी (उत्तराखंड) और गुड़गांव (हरियाणा) की टीमें शामिल होंगी वहीं महिला वर्ग में रायपुर (छत्तीसगढ़), रविंद्र भारती एकेडमी (कोलकाता), उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम, जयपुर (राजस्थान) और आर.एन.सी क्लब (नागपुर) की टीमें अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

पौराधार स्थित मुख्य दुर्गा पूजा पंडाल में दो ग्राउंड के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिससे दर्शकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन वर्ष 1994 से निरंतर कोयलांचल क्षेत्र पौराधार में आयोजित होता आ रहा है और हर वर्ष खेल प्रेमियों के लिये आकर्षण का केंद्र बनता है। इस वर्ष खास बात यह है कि पहली बार बड़ी संख्या में महिला टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं जिससे आयोजन का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमें एक साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

आयोजन समिति ने जिले और आसपास के खेल प्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे 12 से 15 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment