कोयला एवं इस्पात क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बीसीसीएल की महत्वपूर्ण पहल; सीएमडी बीसीसीएल ने सेल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के साथ की बैठक

---Advertisement---

सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने दिनांक 16.07.26 को नई दिल्ली में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से औपचारिक भेंट कर दोनों केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) के मध्य सहयोग एवं रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की।

बैठक के दौरान बीसीसीएल एवं सेल के मध्य वर्षों से स्थापित सहयोगात्मक संबंधों को और सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस क्रम में सेल को उच्च गुणवत्ता वाले कोकिंग कोयले की विश्वसनीय एवं निर्बाध आपूर्ति जारी रखने, परिचालन समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने तथा देश के इस्पात क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नए आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

चर्चा के दौरान दोनों संगठनों के बीच परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से राष्ट्रीय औद्योगिक विकास में दोनों संगठनों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने देश के इस्पात एवं कोयला क्षेत्रों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर सहयोग बनाए रखने तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य एवं सतत औद्योगिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विदित हो कि बीसीसीएल देश की अग्रणी कोकिंग कोयला उत्पादक कंपनी है, जबकि सेल देश के अग्रणी एकीकृत इस्पात उत्पादकों में शामिल है। ऐसे में दोनों केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के बीच दीर्घकालिक एवं प्रभावी संबंध न केवल इस्पात उद्योग के लिए गुणवत्तापूर्ण कोकिंग कोयले की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु भी आवश्यक है।

बीसीसीएल एवं सेल के मध्य यह सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी भविष्य में भी राष्ट्रहित, औद्योगिक प्रगति तथा इस्पात एवं कोयला क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment