कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुलेरो में ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुलेरो में ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलेरो वाहन से परिवहन की जा रही अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बुलेरो वाहन में अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लवकुश तिवारी निवासी ग्राम बरगवां थाना चचाई जिला अनूपपुर एवं रामप्रसाद रजक निवासी रमगढ़वा थाना अतरेला जिला रीवा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से बुलेरो एसएलएक्स वाहन में रखी 25 पाव गोवा व्हिस्की, तीन पेटी पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बीयर तथा एक पेटी माउंट 6000 बीयर सहित कुल 30.3 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार 771 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन को भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त शराब एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 3 लाख 9 हजार 771 रुपये है।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 373/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(1) में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब जब्त बुलेरो वाहन के वास्तविक स्वामित्व एवं अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment